मंगलवार, 23 जून 2020

सबसे मज़ेदार बात इन डॉक्टर साहब की यह है कि यह मरीज़ों से केवल 5₹ फ़ीस लेते हैं जी हां सही पढ़ा आपने केवल 5₹

आपको तस्वीर में दिख रहे एकदम आम वस्त्र धारण किए हुए एक छोटे से पेपर के टुकड़े पर कुछ लिखते हुए एक व्यक्ति नज़र आ रहे हैं आइए आपका उनसे परिचय कराते है यह है कर्नाटक में केमडुआ जिले के डॉक्टर शंकर गौड़ा एमबीबीएस एमडी..
इनके पास अपना चेंबर नहीं है यह बताते हैं कि चेंबर बनाने में 400000 लगेंगे जो उनके पास नहीं है इनका अपना घर इनके शहर से कुछ दूर गांव में है जहां छोटे-छोटे दो कमरे हैं यह बताते हैं कि मेरे मरीज इतनी दूर कैसे आएंगे इसलिए ख़ुद ही सवेरे 8:00 बजे शहर पहुंचकर एक फास्ट फूड रेस्टोरेंट की दीवार पर बैठकर गरीब मरीजों को देखते हैं
रोज़ाना इनके पास लगभग 100 से ऊपर मरीज़ आते हैं जिनकी यह हर प्रकार की जांच करते हैं और इनको सस्ती जेनेरिक दवाइयां लिखते हैं जिससे मरीज़ों के ऊपर आर्थिक बोझ ना पड़े
सबसे मज़ेदार बात इन डॉक्टर साहब की यह है कि यह मरीज़ों से केवल 5₹ फ़ीस लेते हैं जी हां सही पढ़ा आपने केवल 5₹ आज के इस आधुनिक युग में एक एमबीबीएस एमडी डॉक्टर 5₹ मात्र अपनी फ़ीस ले वाकई उनका यह कृत्य एवं सेवा भाव को नमन है 🙏

OROP: Maj Gaurav Arya और Maj Gen G D Bakshi दोनों देश भक्त मिलकर देश क...

सैनिकों की हत्या चुनाव से पहले क्यों होती है? नरेंद्र मोदी जवाव तो देना ...

सोमवार, 22 जून 2020

जितने दिन कारगिल युद्ध चला उतने दिन में फिंगर8 तक सड़क बना ली गई

में चीन ने कब्जा भाजपा सरकार के समय किया,, पहले चीन फिंगर8 से बहुत दूर था,, जितने दिन कारगिल युद्ध चला उतने दिन में फिंगर8 तक सड़क बना ली गई ,,, भारत कारगिल युद्ध लड़ रहा था इसलिए चीन के खिलाफ दूसरा मोर्चा खोलने की स्थिति में नहीं था,,, अब2020 में वह फिंगर4 तक कब्जा कर लिया है ,,यह लगभग60 स्क्वायर किलोमीटर क्षेत्र है ,,इसके अलावा गलवान घाटी में कब्जा कर वहां स्थायी चौकी चेकपोस्ट बना ली गई है और गलवान नदी की धारा को चीनी बुलडोजर से मोड़ दिया गया है। ,,,,, इसी लिए भारत चीन का युद्ध लद्दाख क्षेत्र में हो रहा है और भारी तादात में हमारे सैनिक मारे गए हैं और घायल हुए हैं,,,,

देश का गद्दार है नरेंद्र मोदी॥ मोदी ने चीन को दी भारत की जमीन ॥ देश का ...

पूर्व विधायक, मेरे मझले चाचा (ताऊ), स्व सुरेश चंद्र यादव, जिन्हें हम भाई बहन 'लाल पापा' कहते थे।


सुरेश बाबू सहरसा में ब्राह्मणवाद के विरुद्ध पिछड़े वर्ग का नेतृत्व करते रहे। दो बार विधायक हुए। वह भी महारानी गायत्री देवी के 'स्वतंत्र पार्टी' से। बाबू सत्येंद्र नारायण सिंह उर्फ़ 'छोटे साहेब' उन्हें बहुत मानते थे।
पहले मधेपुरा जिला के कुमारखंड से, फिर सहरसा जिला के सोनबरसा से विधायक बने ।
फिर 1972 में सहरसा से कांग्रेस के रमेश झा से हार गए या यूं कहें की बेईमानी से हरा दिए गए। काउंटिंग के समय पूरे केंद्र में लाइट ऑफ़ करके, और दिलचस्प था कि कोई पेट्रोमैक्स का भी इंतज़ाम नहीं था, सुरेश बाबू के पक्ष का बैलट बक्से बदल दिए गए।
पटना हाई कोर्ट में इलेक्शन सूट फाइल हुआ। सुरेश चंद्र यादव इलेक्शन सूट जीतने ही वाले थे कि वे ललित नारायण मिश्र के झाँसे में आ गए।
ललित बाबू का ऑफर था की कांग्रेस ज्वाइन करें, उन्हें सहरसा जिला परिषद् का अध्यक्ष बना दिया जायेगा और फिर कांग्रेस में प्रतिष्ठित पद दिया जायेगा। पर उन्हें इलेक्शन सूट वापस लेना होगा।
उनके चाचा यानि बीपी मंडल ने उन्हें चेताया कि, "सुरेश, सोच समझ कर फैसला करो। हमारे परिवार की इज्जत और प्रतिष्ठा इसलिए है क्योंकि हम समाज के लिए लड़ने वाले हैं। सत्ता के लिए हमने कभी कुछ नहीं किया। मैं लोहिया जी और इंदिरा जी की इच्छा के विरुद्ध भी जबरन इसलिए मुख्यमंत्री बना क्योंकि जिस तरह से तमाम सवर्ण पिछड़े वर्ग को प्रताड़ित कर रहे थे कि जगदेव बाबू और सतीश बाबू जैसे कोइरी कुर्मी व अन्य पिछड़े समाज के साथियों का कहना था कि मंडल जी अब आपको किसी तरह और किसी कीमत पर मुख्यमंत्री बनना है, और मैं बना।"
पर सुरेश बाबू का अपना लॉजिक था। "लाल बाबू (मंडल जी को यही कहते थे), हमारे आदमियों को रोज जेल में डाल रहें हैं, सड़कों पर उनपर हथियारों से हमला करवाया जा रहा है। मैं अब बर्दास्त नहीं कर सकता। मैं ललित बाबू के प्रस्ताव को मान रहा हूँ।"
यह फैसला सुनकर उनके छोटे भाई (मेरे पिताजी) रमेश चंद्र यादव रो पड़े। एडवोकेट होने के नाते वे सुरेश बाबू और मंडल जी दोनों के इलेक्शन एजेण्ट रहते थे।
सुरेश बाबू के चुनाव में कांग्रेस सरकार उन्हें गिरफ्तार भी किया था। वे बराबर कह रहे थे क़ि हम लड़ते रहेंगे। इस बात को सुनकर आसपास के कई गांव, खासतौर यादवों के, मुखिया वगैरह सहरसा में गंगजला स्थित सुरेश बाबू के आवास पर एकत्रित हो गए। सभी ने रमेश बाबू के व्यक्तवय का समर्थन किया क़ि हमें लड़ते रहना है, ब्राह्मणों के आगे घुटने नहीं टेकना है। पर सुरेश बाबू अपने फैसले को नहीं बदले।
वे जल्द कांग्रेस में शामिल हो गए और उन्हें तत्काल सहरसा जिला परिषद् का अध्यक्ष (चैयरमैन) बना दिया गया।
दिल्ली जाने पर ललित नारायण मिश्र ने उनका दिलखोल कर स्वागत किया।
पर नियति का खेल कुछ और था।
3 जनवरी 1975 को बतौर भारत सरकार के रेल मंत्री के रूप में समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर एक नए प्लेटफार्म के उद्घाटन के समय बाबू ललित नारायण मिश्र पर बम से हमला हुआ जिसमें वे बुरी तरह ज़ख़्मी हो गए, और बाद में संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गयी।
आरोप आनंद मार्गियों पर लगा। परन्तु समस्त राजनैतिक परिदृश्य में शक की सुई श्रीमती इंदिरा गाँधी पर थी।
खैर सुरेश बाबू जो 1977 में सहरसा से जनता पार्टी के लोक सभा प्रत्याशी बनते, उनके चांस अब नहीं रहे।
1980 में सहरसा से चौधरी चरण सिंह की नई पार्टी "दलित मजदूर किसान पार्टी" से विधान सभा प्रत्याशी हुए लेकिन कांग्रेस से हार गए।
फिर राजनैतिक रूप से वे अधिक सक्रीय नहीं रहे।
Dr. Suraj Yadav (Delhi University)

सरहद BORDER


प्रधानमन्त्री जी अचानक टीवी पर आए और बिना एक बार भी किसी हिचक के जोर देकर दोहराते हुए बोल दिया कि
"लद्दाख में न कोई आया था, न आया है न हमारी किसी पोस्ट पर कब्ज़ा किया है"
वैसे जब वहां न हमारी और न चीन की कोई पोस्ट थी तो कब्ज़ा किसपर और कौन करता।
अगले दिन मीडिया एंकर तथा एडिटर बहुत मुश्किल से एक दिन पहले दिखाई गई अपनी ही रिपोर्ट्स को झूठा साबित करने की कोशिश करते रहे।
कुछ पूर्व फौजी बुलाए गए और वो भी कोशिश करते नजर आए कि कैसे लीपा पोती की जाए, भक्त मंडल समझाता रहा कि दो चार किमी खाली जमीन पर आगे पीछे अा जाने से क्या फर्क पड़ता है।
इस चित्र में साफ नजर आ रहा है कि सिर्फ एक कदम के बाद सरहद की लकीर के साथ ही नसीब भी बदल जाता हैं।
किसी हमारे जैसे यायावर से उसके अहसास पता करे तो मालूम होगा कि पांच सेकेंट या एक कदम में "जिंदगी और मौत" का अंतर होता है।
सेठो के रहमो करम पर विलासिता करने वाले क्या जाने, कल एक पूर्व जनरल हमारी डिबेट में इसी लिए जुड़ने से रह गए क्योंकि वो भारत भूमि को छोड़ दिए जाने से इतने भावुक हो गए थे कि उन्हें अपने सर्विस के चालीस साल बरबाद लगने लगे।
Parmod Pahwa 
Image may contain: one or more people, people standing and outdoor