बुधवार, 8 जुलाई 2020

क्या आप #SC, #ST या #OBC हैं? जी हां, वही SC, ST या OBC जो देश में लगभग लगभग 74 प्रतिशत हैं।


इस पोस्ट मे आगे मैं SC, ST और OBC को SSO के नाम से सम्बोधित करूँगा। SSO मतलब SC,ST व OBC
वर्तमान काल में तीन प्रकार के SSO भारत में पाए जाते हैं:- #महामूर्ख SSO, #गधा SSO और #शेर SSO
तीनों प्रकार के SSO की विशेषताएं इस प्रकार हैं;
#महामूर्ख SSO :- यह SSO कि वह प्रजाति है जो सिर्फ खाने, सोने, बच्चे पैदा करने और मर जाने में ही जीवन का सार समझती है। इस प्रजाति को ना इतिहास की समझ है और ना ही विज्ञान की। यह प्रजाति नाली में ही लोटेगी और गन्दगी ही खाएगी। आडंबर और पाखंड इस प्रजाति पर पूरी तरह हावी है। इस प्रजाति में भभूत से भी बच्चे पैदा हो जाते हैं। इस प्रजाति के सुधरने की गुंजाइश सिर्फ शिक्षा से सम्भव हैं।
#गधा SSO:- यह वह प्रजाति है जिसको आडंबर और पाखंड समझ में तो आते हैं, थोड़े से शिक्षित भी हैं परंतु आदत से मजबूर हैं और परंपरा के नाम पर सामाजिक बुराइयों को ढोते रहते हैं। इनको पता तो है कि सब पैसे कमाने के तरीके हैं परंतु अनजाने पाप के डर की वजह से ब्राह्मणवाद के बहकावे में आ जाते हैं। सुनेंगे सबकी परन्तु करेंगे अपने मन की। खूंटा वहीं पर गाड़ेंगे जहां पहले से गड़ा हुआ है। इस प्रजाति में आडंबर और पाखंड से बाहर आने की अपार संभावना है।
#शेर SSO:- यह वह प्रजाति है जो इतिहास, विज्ञान, धर्म सबको समझ कर अपने बुद्धि, विवेक और ज्ञान के अनुसार अपने कदम उठाते हैं। अपने महापुरुषों बुद्ध, फूले, पेरियार, अंबेडकर की तरह क्रांतिकारी हैं। यह किसी का इंतजार नहीं करते, अगर कोई साथ ना दे तो भी शेर की तरह अकेले ही जीना पसंद करते हैं। उन्हें भीड़ की कोई जरूरत नहीं है।
जितेन्द्र चौधरी

RACISM, CASTEISM & HINDUTVA CULTURE

#दुखद #निंदनीय
भारतीय संविधान के निर्माता परम पूज्यनीय डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर के मुंबई दादर के निवास स्थान 'राजगृह ' में घुसकर कुछ असमाजिक तत्वों ने तोड़ फोड की है !
घटना आज शाम की है! बताया जा रहा है कि असमाजिक तत्वों ने CCTV कैमरों के अलावा राजगृह को भारी मात्रा में नुक़सान पहुँचाया है ! इस घटना की ज़ितनी भी निंदा की जाये कम है ! ये बाबा साहेब की अस्मिता पर हमला है इसे कतई बर्दास्त नहीं किया जायेगा ! इससे पहले कि लाखों करोडों लोग सड़क पर उतरें, महाराष्ट्र सरकार असमाजिक तत्वों पर सख्त से सख्त कार्यवाही करे !!!!
Remember George Floyd

कोई भी नेता महान तब बनता है जब उसमे महानता के गुण होते हैं।




अब्राहिम लिंकन ने #रक्षा मंत्रालय के लिए एक ऐसे व्यक्ति का चयन किया जो उनका कट्टर विरोधी था। जो हर जगह अब्राहिम लिंकन का विरोध करता रहता था। राष्ट्रपति के मित्र एक दिन उनसे मिलने आए और उन्होंने पूछा कि जिस व्यक्ति को आपने रक्षा मंत्रालय सौंपा है क्या आप उस व्यक्ति के बारे में जानते हो ? अब्राहिम लिंकन ने आश्चर्य से पूछा हां, बिल्कुल जानता हूं! क्या हुआ ? राष्ट्रपति के मित्र ने उन्हें बताया कि कल ही यह व्यक्ति एक सभा मे आपको दुबला पतला #गोरिल्ला कह रहा था। राष्ट्रपति ने मुस्कुरा कर कहा हां आज ही मैंने समाचार पत्रों में पढा। मित्र उकसाने वाले अंदाज में बोले कुछ दिन पहले यह आपको भांड कह रहा था। अब्राहिम लिंकन बोले हां जानता हूं यह भी मैंने समाचार पत्रों में पढ़ा था।
इस पर राष्ट्रपति के मित्र झुनझुना उठे , उन्होंने कहा इस व्यक्ति ने आपका इतनी बार अपमान किया है फिर भी आपने उसे महत्वपूर्ण पद पर बैठा रखा है ? अब्राहिम लिंकन मुस्कुरा कर बोले "अरे भाई महत्वपूर्ण पद पर ही तो बैठाया है किसी अलग स्थान पर तो नहीं।"
राष्ट्रपति के मित्र और ज्यादा नाराज हो गए और बोले "आप यह क्यों नहीं समझते कि इससे आपकी #प्रतिष्ठा खराब होती है।" राष्ट्रपति अब्राहिम लिंकन बोले "मैं कुछ समझूं इससे पहले आप यह क्यों नहीं समझते कि जिस व्यक्ति की आप बात कर रहे हैं वह प्रशासन के योग्य व्यक्ति है।" "वह अपना कार्य पूरी #ईमानदारी और #निष्ठा से करता है और रही मेरी प्रतिष्ठा की बात तो मेरा #देश मेरे बारे में अच्छी तरह से जानता है कि मैं क्या हूं। और फिर मैं इन छोटी-छोटी बातों की वजह से देश को एक कुशल रक्षा मंत्री की सेवाओं से वंचित नहीं कर सकता।" अब्राहिम लिंकन ने बड़े गर्व से कहा "मुझे निजी भक्तों की नहीं देशभक्तों की जरूरत है।"
Jeetendra Chaudhary

आज क्या खबर बनाओगी ? GODI MEDIA


हेलो, अंजना
जी पापा
आज क्या खबर बनाओगी ?
जो आप कहें
आज तुम बनाओ कि मेरे अचानक पहुचते ही चीन दहशत मे
ठीक है पापा
हलो, रुबिका
जी अब्बा
आज क्या खबर बनाओगी
जो आप कहें
आज तुम बनाओ मेरे पहुचते ही चीन के होश उड़े
ठीक है अब्बू
हलो, चित्रा
जी मौसा जी
आज क्या खबर बनाओगी?
जो आप कहें मौसा जी
आप खबर बनाओ कि मेरे पहुचते ही चीन के छक्के छूटे
ठीक है मौसा जी
हलो, श्वेता
जी जीजा जी
आज क्या बना रही हो ?
जी सूजी का हलवा
अरे खबर मे पूछ रहा
अच्छा जो आप कहे जीजा जी
आज खबर बनाओ कि मेरे पहुचते ही चीन को दस्त लग गए
अबे अरनब,
जी पापा
तू क्या खबर बनायेगा ?
पापा, मै बताऊंगा लेह पहुचते ही जिनपिन को आया हार्ट अटैक
सुनो, अमिश
जी पापा
तू क्या खबर बना रहा है आज ?
पापा मै बताऊंगा कि मोदी के पहुँचने से पहले ही फूली चीनियो की सांस
हलो, सुधीर
जी हुजूर
तू क्या खबर बनायेगा ?
मै बना रहा हू आज लेह पहुंचते ही चीन ने अपनी सेना वापस बुला ली
हलो, दीपक
जी सर
तू क्या खबर बनायेगा
मै बना रहा हू कि मोदी के लेह पहुंचते ही चीन ने गलवान छोङा
हलो, रजत शर्मा
जी सर
तुम क्या खबर बना रहे
मैने खबर बनाई हे कि मोदी के पुतिन के साथ अंतरंग संबंधों का फायदा नही उठा पायेगा चीन,
हलो,एनडीटीवी
जी मै रवीश कुमार बोल रहा हू
सारी गलती से लग गया
कोई बात नही सर आ जाऊ इंटरव्यू के लिए 🤔
इस नंबर पर यह सुविधा उपलब्ध नहीं है कृपया नंबर जांच लें.

मंगलवार, 7 जुलाई 2020

UGC final year exam 2020 will be held by September. देश की शिक्षा प्रणाल...

जातीय राजनीति का खटमल -विकास दुबे।


विकास दुबे ने सबसे पहले अपने गांव विकरू के पड़ोस में लगे गाँव दिब्बा निवादा के चौधरियों को मारा। पुलिस केस हुआ। चौबेपुर विधानसभा में ब्राह्मणों और पिछड़ों का दबदबा था। पिछड़ों की राजनीति को दबाने के लिए कांग्रेस के पूर्व विधायक नेकचंद पाण्डेय ने जाति भाई देख के विकास दुबे की मदद की। आज भी चौबेपुर की 48% आबादी सिड्यूल कास्ट है फिर भी नाम है #चौबेपुर। विधायक जी की सरपरस्ती में विकास दुबे रोज छोटी -मोटी मार-पीट, वसूली करने लगा तो नज़र पड़ी भाजपा नेता और विधायक हरिकिशन श्रीवास्तब की। इसके बाद तो विकास कांड करता, पुलिस को नेताओं के फोन आते और छोड़ दिया जाता। इसके बाद विकास का दायरा विकरू से शिवली तक बड़ गया। बिल्हौर में हत्या, कालेज के मैनेजर की हत्या और ऐसे कई कांड किये। 16 बीघा जमीन हड़पने के लिए बाबूराम की हत्या में नामदज हुआ, लेकिन पहुँच और आतंक इतना बढ़ गया कि FIR वापस ले ली गयी। शिवली में लल्लन वाजपेयी और विकास दुबे दोनों वसूली करते थे और पैसा बांटते थे। एक ही सिक्के के दो पहलू थे एक नेता और एक अपराधी। इसके बाद निकाय चुनाव आये और लल्लन भाजपा के सिम्बल से चुनाव लड़े और चेयर में बन गए। चेयरमैन की साख पे वसूली का धंधा बत्ता लगा रहा था तो विकास दुबे को रोकने की कोशिश की और यहाँ से झगड़ा शुरू हुआ।
1996 में हरिकिशन श्रीवास्तव बसपा में चले गए और विकास भी। भाजपा नेता संतोष शुक्ला उस समय चौबेपुर से विधायकी लड़ रहे थे और चुनाव का काम सम्हल रहा था लल्लन वाजपेयी इधर हरि किशन के लिए विकास दुबे था। दोनों आमने सामने आ गए। हरिकिशन चुनाव जीत के जब शिवली बाजार से विजय यात्रा निकाल रहे थे तो हमला हुआ इसमें लल्लन का नाम आया। इसके बाद लल्लन और उसके भाई पर गोलिया बरसै गयी जिसमें विकास का नाम आया। दोनों तरफ से गोलीबारी और FIRs हुईं। सन 2000 में राजनाथ के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी और संतोष शुक्ला को स्वतन्त्र राज्य मंत्री का दर्जा मिल गया। विकास दुबे ने लल्लन वाजपेयी के घर को साथियो के साथ घेर लिया। लल्लन ने संतोष शुक्ला को फोन किया की आज जिन्दा नहीं बचूगा। संतोष शुक्ला शिवली थाने पहुंचे ताकि पुलिस लेकर जाये लेकिन विकास दुबे अपने साथियो को लेके थाने पहुंचा और हमला बोल दिया। बकौल मनोज शुक्ला, पूरा थाना, SI, इस घटना के गवाह थे लेकिन एक ने भी कोर्ट में गवाही नहीं दी। इस घटना के बाद विकास चर्चित हो गया। 2002 में वापस बसपा की सरकार आयी और विकास ने भी राजनीति में हाथ आजमाया और जिला पंचायत चुनाव में सदस्य बन गया। विकास पर सांसद श्यामबिहारी मिस्र के भी मजबूत संबंध रहे। केबिनेट मंत्री प्रेमलता कटियार से भी विकास के गहरे सम्बन्ध बताये जाते हैँ। हालांकि वो मना करती रही। प्रेमलता के बेटे को जिला पंचायत का चुनाव विकास ने ही जितवाया था।
यहां तक कि बसपा से जुड़े एक पूर्व मंत्री (अब भाजपा से विधायक), और बसपा छोड़ कांग्रेस में गए एक पूर्व सांसद एक मामले में उसे पुलिस की हिरासत से छुड़ाने के लिए धरने पर बैठ गए थे। विकास ने आत्म समर्पण के लिए मायावती सरकार का इंतज़ार किया। सन 2017 के चुनावों में कई बसपा विधायक, नेता भाजपा में चले गए जिनसे विकास के गहरे सम्बन्ध हैँ। कानपुर दबिश में भी चौबेपुर SHO विनय तिवारी द्वारा मुखबिरी का आरोप है। तिवारी खुद दबिश में शामिल थे लेकिन आखिरी वक्त भाग गए थे। उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है।
पहली बार मदद करने वाले नेकचंद पाण्डेय विधायक, बसपा के शतीश मिश्र, प्रेमलता कटियार, श्यामबिहारी मिश्र या फिर हाल ही में मदद करने वाले SHO तिवारी। राजनेताओं ने सिर्फ जातीय आधार पे अपने फायदे के लिए एक गुंडा तैयार किया जिसने उन्ही के जाति को भी नुकसान पहुँचाया।
#कालचक्र
साभार LakshmiPratap Singh