बुधवार, 8 जुलाई 2020

क्या आप #SC, #ST या #OBC हैं? जी हां, वही SC, ST या OBC जो देश में लगभग लगभग 74 प्रतिशत हैं।


इस पोस्ट मे आगे मैं SC, ST और OBC को SSO के नाम से सम्बोधित करूँगा। SSO मतलब SC,ST व OBC
वर्तमान काल में तीन प्रकार के SSO भारत में पाए जाते हैं:- #महामूर्ख SSO, #गधा SSO और #शेर SSO
तीनों प्रकार के SSO की विशेषताएं इस प्रकार हैं;
#महामूर्ख SSO :- यह SSO कि वह प्रजाति है जो सिर्फ खाने, सोने, बच्चे पैदा करने और मर जाने में ही जीवन का सार समझती है। इस प्रजाति को ना इतिहास की समझ है और ना ही विज्ञान की। यह प्रजाति नाली में ही लोटेगी और गन्दगी ही खाएगी। आडंबर और पाखंड इस प्रजाति पर पूरी तरह हावी है। इस प्रजाति में भभूत से भी बच्चे पैदा हो जाते हैं। इस प्रजाति के सुधरने की गुंजाइश सिर्फ शिक्षा से सम्भव हैं।
#गधा SSO:- यह वह प्रजाति है जिसको आडंबर और पाखंड समझ में तो आते हैं, थोड़े से शिक्षित भी हैं परंतु आदत से मजबूर हैं और परंपरा के नाम पर सामाजिक बुराइयों को ढोते रहते हैं। इनको पता तो है कि सब पैसे कमाने के तरीके हैं परंतु अनजाने पाप के डर की वजह से ब्राह्मणवाद के बहकावे में आ जाते हैं। सुनेंगे सबकी परन्तु करेंगे अपने मन की। खूंटा वहीं पर गाड़ेंगे जहां पहले से गड़ा हुआ है। इस प्रजाति में आडंबर और पाखंड से बाहर आने की अपार संभावना है।
#शेर SSO:- यह वह प्रजाति है जो इतिहास, विज्ञान, धर्म सबको समझ कर अपने बुद्धि, विवेक और ज्ञान के अनुसार अपने कदम उठाते हैं। अपने महापुरुषों बुद्ध, फूले, पेरियार, अंबेडकर की तरह क्रांतिकारी हैं। यह किसी का इंतजार नहीं करते, अगर कोई साथ ना दे तो भी शेर की तरह अकेले ही जीना पसंद करते हैं। उन्हें भीड़ की कोई जरूरत नहीं है।
जितेन्द्र चौधरी