बुधवार, 8 जुलाई 2020

कोई भी नेता महान तब बनता है जब उसमे महानता के गुण होते हैं।




अब्राहिम लिंकन ने #रक्षा मंत्रालय के लिए एक ऐसे व्यक्ति का चयन किया जो उनका कट्टर विरोधी था। जो हर जगह अब्राहिम लिंकन का विरोध करता रहता था। राष्ट्रपति के मित्र एक दिन उनसे मिलने आए और उन्होंने पूछा कि जिस व्यक्ति को आपने रक्षा मंत्रालय सौंपा है क्या आप उस व्यक्ति के बारे में जानते हो ? अब्राहिम लिंकन ने आश्चर्य से पूछा हां, बिल्कुल जानता हूं! क्या हुआ ? राष्ट्रपति के मित्र ने उन्हें बताया कि कल ही यह व्यक्ति एक सभा मे आपको दुबला पतला #गोरिल्ला कह रहा था। राष्ट्रपति ने मुस्कुरा कर कहा हां आज ही मैंने समाचार पत्रों में पढा। मित्र उकसाने वाले अंदाज में बोले कुछ दिन पहले यह आपको भांड कह रहा था। अब्राहिम लिंकन बोले हां जानता हूं यह भी मैंने समाचार पत्रों में पढ़ा था।
इस पर राष्ट्रपति के मित्र झुनझुना उठे , उन्होंने कहा इस व्यक्ति ने आपका इतनी बार अपमान किया है फिर भी आपने उसे महत्वपूर्ण पद पर बैठा रखा है ? अब्राहिम लिंकन मुस्कुरा कर बोले "अरे भाई महत्वपूर्ण पद पर ही तो बैठाया है किसी अलग स्थान पर तो नहीं।"
राष्ट्रपति के मित्र और ज्यादा नाराज हो गए और बोले "आप यह क्यों नहीं समझते कि इससे आपकी #प्रतिष्ठा खराब होती है।" राष्ट्रपति अब्राहिम लिंकन बोले "मैं कुछ समझूं इससे पहले आप यह क्यों नहीं समझते कि जिस व्यक्ति की आप बात कर रहे हैं वह प्रशासन के योग्य व्यक्ति है।" "वह अपना कार्य पूरी #ईमानदारी और #निष्ठा से करता है और रही मेरी प्रतिष्ठा की बात तो मेरा #देश मेरे बारे में अच्छी तरह से जानता है कि मैं क्या हूं। और फिर मैं इन छोटी-छोटी बातों की वजह से देश को एक कुशल रक्षा मंत्री की सेवाओं से वंचित नहीं कर सकता।" अब्राहिम लिंकन ने बड़े गर्व से कहा "मुझे निजी भक्तों की नहीं देशभक्तों की जरूरत है।"
Jeetendra Chaudhary