मंगलवार, 4 अगस्त 2020

इक़बाल अंसारी के वालिद मरहूम हाशिम अंसारी साहब निहायत ही मुखलिष इंसान थे अगर वो चाहते तो अपनी ज़िन्दगी में बाबरी मस्ज़िद के नाम पर इतना बैंक ब्लैंस बना लेते की इनकी आने वाली चार नस्लें बैठकर लक्ज़री लाइफ गुज़ारती मरहूम ने अपनी पूरी ज़िन्दगी गुरबत में काट दी लेकिन कभी बाबरी मस्ज़िद के नाम पर अपनी जेब नहीं भरी अपना पेट नहीं पाला ... आज भी अयोध्या में हाशिम अंसारी साहब का घर बिल्कुल सादा सूदा सा बना हुआ है एक एक पंचर की दुकान है उसे इक़बाल अंसारी देखते हैं पंचर की दुकान और थोड़ा बहुत इधर उधर से जो आ जाता है उसी से इक़बाल अंसारी के घर का खर्च चलता है अलग से कोई आमदनी नहीं है ..


अब ऐसी कंडीशन में भी अयोध्या जेसी जगह पर अगर कोई रह रहा है तो सबसे पहले उसकी हिम्मत को दाद देनी चाहिए .. क्युकी जो लोग इक़बाल अंसारी को सिर्फ इस वजह से गालियां दे रहे हैं कि उन्हे राम जन्म भूमि पर इन्वाइट किया गया है कोई कह रहा है इक़बाल अंसारी बिक गया कोई ज़मीर फरोश बता रहा है ...
भाई अगर उसे बिकना ही होता तो उसी वक़्त बिक जाता जब बाबरी मस्ज़िद का केस चल रहा था उस वक़्त तो उसके पास ऑफर भी आते थे ... कभी कभी ऐसा भी होता है की इक़बाल अंसारी के जेब में एक रुपए भी नी होता है और आप fb पर चिल्ला रहे हैं कि वोह तो बिक गया ... अरे यार हर इंसान की अपनी मजबूरी होती है आपके रहनुमा सरकार के तर्जुमा न बनकर जेनेवा जाएं तो उस वक़्त आप उनसे सवाल नहीं करते हैं आप के रहनुमा भागवत से मुलाक़ात करें तो आप उनसे सवाल नहीं करते हैं .. एक गरीब इंसान जो अयोध्या में इतने गैर मुस्लिमो के बीच रहता है उससे आप सवाल कर रहे हैं उसपर इल्ज़ाम लगा रहे हैं ...
हालांकि बाबरी मस्ज़िद से फायदा सिर्फ दो तांजीम को हुआ है पर्सनल लॉ और जमीयत उलमा ..
इनसे जुड़े हुए मेंबरान ने खूब जेब गर्म की अपना उल्लू सीधा क्या लक्ज़री लाइफ बना ली ...
इक़बाल अंसारी और वालिद मरहूम हामिद अंसारी ने एक रत्ती भी फायदा नहीं उठाया कभी .. एफबी पर तंज़ करने वालों में क्या कभी किसी ने फोन करके या इक़बाल अंसारी से मुलाक़ात करके कभी ये जानने की कोशिश की आपके घरेलू हालात कैसे हैं घर का खर्चा पानी केसे चलता है आपकी आमदनी का जरिया क्या है ? कभी किसी ने ये जानने की कोशिश नहीं की होगी ना ही किसी को इक़बाल अंसारी के हालात से कोई हम दर्दी है बस ज्ञान ही ज्ञान है!
और जितने लोग बढ़ चढ़ कर लंबी लंबी ज़ुबान खोल रहे हैं वो सिर्फ एक दिन आकर अयोध्या नगरी घूम कर चले जाएं उन्हे अंदाज़ा हो जाएगा !!
Syed Ibad Natter
Image may contain: 1 person, sitting and text

सोमवार, 3 अगस्त 2020

पीस पार्टी के अध्यक्ष डॉ अय्यूब को गिरफ्तार

पीस पार्टी के अध्यक्ष डॉ अय्यूब को गिरफ्तार किया गया है।खबर है कि अब लखनऊ पुलिस राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई करने की तैयारी में जुट गई है। आरोप है कि डॉ. अयूब ने बकरीद से पहले लखनऊ में उर्दू के पर्चे बंटवाए थे। उन पर्चों पर अंकित शब्दो को धार्मिक भावना भड़काने वाला बताते हुए हजरतगंज पुलिस ने गोरखपुर पुलिस से सम्पर्क किया जिसके बाद डॉ. अयूब की गिरफ्तारी हुई।
लखनऊ के हजरतगंज थाने में क्राइम नम्बर 203/ 20 धारा 153(ए) 505(2) आईपीसी,आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था।
इसी मामले में गोला सीओ श्यामदेव के नेतृत्व में बड़हलगंज इंस्पेक्टर राणा देवेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे थे।
बताया जा रहा है कि उस समय डॉ. अयूब ऑपरेशन थियेटर में थे। उनसे किसी अधिकारी की तबियत खराब होने की खबर देकर बाहर बुलाया गया। वहीं से पुलिस उन्हें पहले गोला ले गई फिर गोरखपुर की तरफ बढ़ी। उन्हें लखनऊ लाया गया है।
Pankaj Chaturvedi ✍️

राम मंदिर का भूमि पूजन चीन, कोरोना, बेरोजगरी, डूबते इकॉनमी को छिपाने के ...

क्रीमी लेयर पुनर्परिभाषित करने के बहाने ओबीसी आरक्षण समाप्त किये जाने के भाजपा /आरएसएस साज़िश

क्रीमी लेयर पुनर्परिभाषित करने के बहाने ओबीसी आरक्षण समाप्त किये जाने के भाजपा /आरएसएस साज़िश के विरोध में रविवार, 2 अगस्त, 2020 शाम 6 बजे एक वर्चुअल पब्लिक मीटिंग आयोजित की गई, जिसमें डॉ उदित राज, पूर्व सांसद Dr. Udit Raj, जस्टिस वी ईश्वरैया, पूर्व अध्यक्ष, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग, श्री राजेंद्र पाल गौतम, सामाजिक न्याय मंत्री, दिल्ली सरकार Rajendra Pal Gautam, श्री विशम्भर प्रसाद निषाद, सांसद Shri Vishambhar Prasad Nishad, डॉ रतन लाल, दिल्ली विश्वविद्यालय Dr Ratan Lal वक्ता थे और कार्यक्रम संयोजक : डॉ सुधांशु कुमार, दिल्ली विश्वविद्यालय Dr Sudhanshu Kumar थे।
यह सर्वसम्मति से तय किया गया कि
1. ओबीसी आरक्षण में #क्रीमी_लेयर प्रावधान ख़त्म हो।
2. ओबीसी आरक्षण (जनसँख्या के अनुरूप) 52% किया जाय।
3. सार्वजानिक संसाधन, नौकरी, भूमि आदि में जातिवार हिस्सेदारी की सही डेटा हेतु 2021 में जाति जनगणना हो।
आदि माँगों के समर्थन में मण्डल कमीशन लागू किये जाने के दिवस, #7अगस्त_ओबीसी_अधिकार_दिवस को सभी पिछड़े, दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक, खास तौर से पसमांदा, साथी सवेरे 7 बजे से सन्ध्या 7 बजे तक उपवास रखेंगे और माँगों का एक प्ले कार्ड या बैनर लेकर एक तसवीर सोशल मीडिया (फेसबुक, ट्वीटर, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम आदि पर) पोस्ट करें।
यह भी सर्वसम्मति से निर्णय हुआ कि तमाम सामाजिक न्याय समर्थन करने वाले संगठन, समूह या व्यक्ति अपने अपने जिलाधिकारी या अनुमंडल पदाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री, भारत सरकार को उपरोक्त माँगों के समर्थन में और निजीकरण, खास तौर से रेलवे बेचे जाने के विरोध में, ज्ञापन दें। अंग्रेजी और हिंदी में तैयार ज्ञापन का मसौदा फेसबुक, ट्विटर या इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया जायेगा म
इस विषय पर 4 अगस्त को शाम 6 से 8 ट्विटर स्टोर्म भी किया जाएगा।
यह भी तय हुआ कि देश के तमाम वर्कर्स यूनियन और सार्वजनिक प्रतिष्ठानों के सहयोग से भारत छोड़ो (Quit India) दिवस 9 अगस्त को निजीकरण और रेलवे सहित अन्य सार्वजनिक प्रतिष्ठानों की बिक्री और लूट के विरोध में, इन माँगों पर :
1. निजीकरण और सार्वजनिक प्रतिष्ठानों की बिक्री तुरंत रोका जाय।
2. शिक्षा और स्वास्थ्य में संविधान अनुरूप सरकारी दायित्व का निर्वहन किया जाय।
राष्ट्रव्यापी विरोध दिवस और ब्लैक डे मनाया जाय।
9 अगस्त की भी "रेलवे बचाओ, निजीकरण मुर्दाबाद" वर्चुअल पब्लिक मीटिंग आयोजित की जाएगी।
आईये, ओबीसी के इस संघर्ष, सामाजिक न्याय, आरक्षण और संविधान बचाने के इस मुहिम का हिस्सा बनें। इस अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाएं और संघर्ष करें।

शनिवार, 1 अगस्त 2020

खुशियाँ मनाईये वो अधिवक्ता जो चुप बैठे हैं। एक और murder में आपके हाथ पर खून लग गया। आपको पता भी नहीं चला ये होती है हाथ की सफाई और वकालत। है न।


कोई कुछ वकीलों का भला करने की सोचे तो उसको political move कहने वाले ये सुन लें कि आज किसी की बारी थी कल तुम्हारी बारी है जान से जाने की। खुद कुछ मत करना मगर जब कोई कोशिश करे तो अपना ज्ञान जरूर पेलना आकर।
ये जो वकीलों का murder।। Encounter की धमकी। Head। फाड़ देना। इन सब में इन्हीं डरपोक वकीलों का हाथ है जो किसी को आवाज उठाने नहीं देते भी एक काम आता है bold में RIP लिखना। लिखो लिखो। कल जब तुम खुद दिक्कत में आओगे तब समझ आयेगा।
तुमको क्या लेना देना वकीलों के हित से। खाओ पियो मजे लो। भाड़ में जाए देश के अन्य वकील। कल मरते हैं आज मरे। हमारे नेता बार से bulk message भेज देंगे की इस दिन kriyakarm उसकी location फिर तेरहवीं रस्म पगड़ी का होगी। काम खत्म
कोई जोर लगा देगा तो 50000/- से 100000/ का एक cheque। इतना के लिए वकील बने हो क्या???
मत करो कुछ क्या करोगे advocate protection act। किस बात की एकता। इन बार के नेता जो शोषण कर रहे है न। सही कर रहे हैं।
इतने में खुश रहो। गिड़गिड़ा कर रहने की आदत है न। चमचागिरी की भी।
फिर kahe के वकील हो। जज तुम्हारी सुनता नहीं। पुलिस भाव नहीं देती। नेता पूछते नहीं। बस बने रहो खुद ही officer ऑफ court 
मेरी गलती थी की एडवोकेट वेल्फेयर की बात करता हूँ।
RIP इन advance।
क्या पता ये लिखा हुआ देखने के लिए न जीवित रहे।
Dharmendra Kumar and Associates
Advocate
Teamterminator
Chamber no 438
Saket courts
New Delhi
9811976690

अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन के दिन होंगे . 51 नदियों व पवित्र तीर्थो...

EID MUBARAQ

महाराष्ट्र सरकार ने क़ुरबानी के लिए खरीदकर लाये गये बकरों से भरे वाहनों को 7 दिन से बॉर्डर पर रोक रखा है,भूख और प्यास की वजह से व्यापारियों के करोड़ो₹ के बकरे मर चुके है,व्यापारी हलकान है,महाराष्ट्र सरकार से बार बार अपील कर रहे है कि यदि यह बकरे जिन्होंने ऑर्डर कर मंगाये है यदि बकरा ईद तक उन तक नही पहुंचे तो हम और हमारे बच्चे सड़क पर आ जायेंगे,हम बर्बाद हो जायेंगे,लेकिन महाराष्ट्र सरकार व्यापारियों की एक तक नही सुन रही है,सपा एमएलए अबु आसिम आज़मी,कांग्रेस एमएलए ज़ीशान सिद्दीकी, एआईएमआईएम नेता व सांसद असदुद्दीन ओवैसी भी महाराष्ट्र सरकार से इन बकरों से भरे वाहनों को प्रवेश करवाने की अपील कर चुके है लेकिन सीएम उद्धव ठाकरे के कान पर अभी तक जूं नही रेंगी है,उल्टा व्यापारियों पर ही सरकार ने एनिमल एक्ट के तहत मुक़दमा दर्ज कर दिया है,व्यापारियों पर आरोप लगाया है कि इन्होंने बकरों के साथ अमानवीय व्यवहार किया, ट्रकों में ठूंस ठूस कर बकरे भरे है, लगभग बकरों से भरे 50 के करीब ट्रक 7 दिन से बॉर्डर पर खड़े है और इंतेज़ार कर रहे है कि हमारे साथ उद्धव ठाकरे कब मानवीय व्यवहार कर हमें चारा व पानी उपलब्ध कराए,ठाकरे जी अमानवीय व्यवहार व्यापारियों ने नही बल्कि आपने किया है बकरों के साथ, आपको मालूम होना चाहिए कि जानवर का चारा और पानी के बिना रहना मुश्किल है,और यह बकरे तो 7 दिन से आपके आदेश की राह देख रहे है लेकिन आपका ज़ुल्म इन जानवरों पर भी कम नही बरसा क्योंकि इनका नाम मुस्लिमों के त्यौहार से जो जुड़ा है।
~Zakir Ali Tyagi ✍️