पीस पार्टी के अध्यक्ष डॉ अय्यूब को गिरफ्तार किया गया है।खबर है कि अब लखनऊ पुलिस राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई करने की तैयारी में जुट गई है। आरोप है कि डॉ. अयूब ने बकरीद से पहले लखनऊ में उर्दू के पर्चे बंटवाए थे। उन पर्चों पर अंकित शब्दो को धार्मिक भावना भड़काने वाला बताते हुए हजरतगंज पुलिस ने गोरखपुर पुलिस से सम्पर्क किया जिसके बाद डॉ. अयूब की गिरफ्तारी हुई।
लखनऊ के हजरतगंज थाने में क्राइम नम्बर 203/ 20 धारा 153(ए) 505(2) आईपीसी,आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था।
इसी मामले में गोला सीओ श्यामदेव के नेतृत्व में बड़हलगंज इंस्पेक्टर राणा देवेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे थे।
बताया जा रहा है कि उस समय डॉ. अयूब ऑपरेशन थियेटर में थे। उनसे किसी अधिकारी की तबियत खराब होने की खबर देकर बाहर बुलाया गया। वहीं से पुलिस उन्हें पहले गोला ले गई फिर गोरखपुर की तरफ बढ़ी। उन्हें लखनऊ लाया गया है।
Pankaj Chaturvedi ✍️