बस हादसे में मृतकों के परिवारों के साथ न्याय करे योगी सरकार आज युवा संगठन के बैनर तले दुर्घटना के बरसी के दिन पीड़ित परिवारों के लिए उचित मुआवज़ा और हादसे की न्यायिक जांच की मांग को लेकर बीजेपी कार्यलय से गाँधी प्रतिमा, जीपीओ तक मार्च करते हुए प्रदर्शन किया गया।
इस प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन द्धारा लगातर धमकी दी जा रहीं थी।वहीं धरना जैसे ही हजरतगंज चौराहे पर पहुँचा बड़ी संख्या में पुलिस बल ने घेरकर जबरन धरने को ख़त्म करा दिया।
सरकार दमन पर उतारू हो चुकी है। परन्तु संघर्षशील साथियों ने डटकर प्रशासन का मुकाबला किया और अंततः प्रदर्शन को गाँधी प्रतिमा पर संबधित क्षेत्राधिकारी को ज्ञापन देकर धरना ख़त्म किया गया।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें