तो यहाँ भी कोई खेल हो रहा है ? पी एम केयर फंड से जिस कंपनी से दस हज़ार वेंटिलेटर ख़रीदे जा रहे हैं वो उच्च क्षमता वाले वेंटिलेटर का विकल्प नहीं हो सकता है। बैक अप हो सकता है। एक्सपर्ट कमेटी ने अपने तरीक़े से एतराज़ ज़ाहिर कर दिया है लेकिन ये बैक अप वेंटिलेटर क्या होता है? क्या दस हज़ार बैक अप वेंटिलेटर की ज़रूरत है? या उच्च क्षमता वाले वेंटिलेटर की ज़रूरत है? हफपोस्ट के समर्थ बंसल और अमन सेठी की यह रिपोर्ट बताती है कि इस सिस्टम में किसी एतराज का कोई मतलब नहीं है। पारदर्शिता की इतनी कमी और अहंकार की इतनी अधिकता है कि सवाल पूछने पर संवाददाताओं को जवाब तक नहीं दिया जाता।
इसके पहले अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में भी नक़ली वेंटिलेटर लगाए जाने का मामला सामने आया था। उस पर भी वही। ख़बर ही ग़ायब कर दो। समस्या का समाधान हो जाएगा।
Ravish Kumar (ND TV)democracy.news.service@gmail.com







