गुरुवार, 9 जुलाई 2020

गिरफ्तारी आसान हो जाती है

एंटी CAA प्रोटेस्ट में हिस्सा लेने पर कल बिना गिरफ्तारी वारंट भेजे आजमगढ़ पुलिस ने एएमयू छात्र Sharjeel Usmani को गिरफ्तार कर लिया है, Akhilesh Yadav आज़मगढ़ से सासंद है,अभी तक अखिलेश ने शरजील उस्मानी के लिए एक ट्वीट और फेसबुक पोस्ट तक नही की है,अब आप कहेंगे कि अखिलेश यादव ने अभी अभी एक ट्वीट पोस्ट में तीन स्क्रीन शॉट लगाये है,जिसमे एक शरजील उस्मानी की गिरफ्तारी की जानकारी दे रहे मीडिया हाउस का भी स्क्रीन शॉट संलग्न किया है,लेकिन अखिलेश यादव ने शरजील के लिए कुछ कैप्शन तो दिया ही नही, बस सपा कार्यकर्ताओं की गिरफ़्तारी से संबंधित कैप्शन लिखा है,आप समझिए इन पार्टियों में मुस्लिम सिर्फ़ एक स्क्रीन शॉट में सिमट कर रह गया है,नेताओं के दिलों में तो क्या ट्वीट या फेसबुक पोस्ट तक का हिस्सा मुसलमान नही बन सकता है।
अखिलेश यादव से पहले अखिलेश के पिता मुलायम सिंह यादव आजमगढ़ से सांसद थे,सत्ता से बाद में पहले वहां के सांसदों से सवाल कीजिए,बाक़ी सरकारों का क्या जब विपक्ष ख़ामोश है तो सत्ता के लिए गिरफ्तारी आसान हो जाती है,सच कहें तो यूपी में होने वाली छात्रों की गिरफ्तारी विपक्ष की खामोशी की ही वजह से हो रही है,Priyanka Gandhi Vadra से उम्मीद है भले देरी से लेकिन छात्र की रिहाई की मांग ज़रूर करेंगी,यहाँ तक कि उनके घर तक जाएंगी,आप विपक्ष से सवाल कीजिए कि आखिर मुस्लिम छात्रों की गिरफ्तारी पर ख़ामोशी का लबादा क्यो ओढ़े हुए है,जबकि सभी को मालूम है क़लम वाले छात्रों की गिरफ्तारी अभिव्यक्ति की आज़ादी पर खुला खुला हमला है,छात्रों की बिना नोटिस बिना जुर्म बिना सबूत के गिरफ्तारी दर्शा रही है कि यह खूलेआम लोकतंत्र की गला रेतकर हत्या की जा रही।
-- Zakir Ali Tyagi

Indian Army is Ready, Chinese Army PLA, and Indian Politician has an in...

Dr. Babasaheb Ambedkar's house vandalised "Rajgruha" in Mumbai by unknow...

बुधवार, 8 जुलाई 2020

पिछले वर्ष 8 जुलाई 2019 को लखनऊ से दिल्ली जा रहीं उत्तर प्रदेश परिवहन की जनरथ बस यमुना एक्सप्रेस वे से गुजरते समय आगरा के समीप झरना नाले में दुर्घटना का शिकार हो गई थी।


बस हादसे में मृतकों के परिवारों के साथ न्याय करे योगी सरकार आज युवा संगठन के बैनर तले दुर्घटना के बरसी के दिन पीड़ित परिवारों के लिए उचित मुआवज़ा और हादसे की न्यायिक जांच की मांग को लेकर बीजेपी कार्यलय से गाँधी प्रतिमा, जीपीओ तक मार्च करते हुए प्रदर्शन किया गया।
इस प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन द्धारा लगातर धमकी दी जा रहीं थी।वहीं धरना जैसे ही हजरतगंज चौराहे पर पहुँचा बड़ी संख्या में पुलिस बल ने घेरकर जबरन धरने को ख़त्म करा दिया।
सरकार दमन पर उतारू हो चुकी है। परन्तु संघर्षशील साथियों ने डटकर प्रशासन का मुकाबला किया और अंततः प्रदर्शन को गाँधी प्रतिमा पर संबधित क्षेत्राधिकारी को ज्ञापन देकर धरना ख़त्म किया गया।

सुदर्शन चैनल का मालिक सुरेश चौहान ट्विटर पर लिख रहा है। "ग़ज़ब!


पाकिस्तान की तरह राजस्थान में अब हिंदुओं के तेरहवीं संस्कार में "भोज" बैन।
सरकार का तुगलकी आदेश, भोज करवाया तो कांग्रेस सरकार खाने खिलाने वाले सबको भेजेगी जेल।
क्या चर्च के प्रभाव में हुआ है हिंदुओं के अन्नदान के पवित्र परंपरा पर हमला?⁩"
सरकार की अच्छी पहल को भी इस जैसे महामूर्ख लोग गलत बताते हैं। आडंबर और पाखंड से जितना जल्दी छुटकारा मिलेगा उतना ही हमारा समाज तरक्की करेगा। परंतु इस जैसे नफरती चिन्टूओ की दुकान आडंबर और पाखंड पर ही चल रही है। किसी भी अच्छी बात का यह लोग स्वागत नहीं कर सकते। हिंदू समाज में जितनी कृतियां हैं सब दूर होनी चाहिए। ब्राह्मणवाद का नाश होना चाहिए। मृत्यु भोज का पूरी तरह बहिष्कार होना चाहिए। गंगा में अस्थियां बहाने से कोई मोक्ष नहीं मिलता। और ब्राह्मणों को दान देने से कोई पाप नहीं धूलते।
सब लूटने, पीटने के धंधे हैं।
Jeetendra Chaudhary

क्या आप #SC, #ST या #OBC हैं? जी हां, वही SC, ST या OBC जो देश में लगभग लगभग 74 प्रतिशत हैं।


इस पोस्ट मे आगे मैं SC, ST और OBC को SSO के नाम से सम्बोधित करूँगा। SSO मतलब SC,ST व OBC
वर्तमान काल में तीन प्रकार के SSO भारत में पाए जाते हैं:- #महामूर्ख SSO, #गधा SSO और #शेर SSO
तीनों प्रकार के SSO की विशेषताएं इस प्रकार हैं;
#महामूर्ख SSO :- यह SSO कि वह प्रजाति है जो सिर्फ खाने, सोने, बच्चे पैदा करने और मर जाने में ही जीवन का सार समझती है। इस प्रजाति को ना इतिहास की समझ है और ना ही विज्ञान की। यह प्रजाति नाली में ही लोटेगी और गन्दगी ही खाएगी। आडंबर और पाखंड इस प्रजाति पर पूरी तरह हावी है। इस प्रजाति में भभूत से भी बच्चे पैदा हो जाते हैं। इस प्रजाति के सुधरने की गुंजाइश सिर्फ शिक्षा से सम्भव हैं।
#गधा SSO:- यह वह प्रजाति है जिसको आडंबर और पाखंड समझ में तो आते हैं, थोड़े से शिक्षित भी हैं परंतु आदत से मजबूर हैं और परंपरा के नाम पर सामाजिक बुराइयों को ढोते रहते हैं। इनको पता तो है कि सब पैसे कमाने के तरीके हैं परंतु अनजाने पाप के डर की वजह से ब्राह्मणवाद के बहकावे में आ जाते हैं। सुनेंगे सबकी परन्तु करेंगे अपने मन की। खूंटा वहीं पर गाड़ेंगे जहां पहले से गड़ा हुआ है। इस प्रजाति में आडंबर और पाखंड से बाहर आने की अपार संभावना है।
#शेर SSO:- यह वह प्रजाति है जो इतिहास, विज्ञान, धर्म सबको समझ कर अपने बुद्धि, विवेक और ज्ञान के अनुसार अपने कदम उठाते हैं। अपने महापुरुषों बुद्ध, फूले, पेरियार, अंबेडकर की तरह क्रांतिकारी हैं। यह किसी का इंतजार नहीं करते, अगर कोई साथ ना दे तो भी शेर की तरह अकेले ही जीना पसंद करते हैं। उन्हें भीड़ की कोई जरूरत नहीं है।
जितेन्द्र चौधरी

RACISM, CASTEISM & HINDUTVA CULTURE

#दुखद #निंदनीय
भारतीय संविधान के निर्माता परम पूज्यनीय डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर के मुंबई दादर के निवास स्थान 'राजगृह ' में घुसकर कुछ असमाजिक तत्वों ने तोड़ फोड की है !
घटना आज शाम की है! बताया जा रहा है कि असमाजिक तत्वों ने CCTV कैमरों के अलावा राजगृह को भारी मात्रा में नुक़सान पहुँचाया है ! इस घटना की ज़ितनी भी निंदा की जाये कम है ! ये बाबा साहेब की अस्मिता पर हमला है इसे कतई बर्दास्त नहीं किया जायेगा ! इससे पहले कि लाखों करोडों लोग सड़क पर उतरें, महाराष्ट्र सरकार असमाजिक तत्वों पर सख्त से सख्त कार्यवाही करे !!!!
Remember George Floyd