घटना के दिन से इस तरह का चीन का यह तीसरा बयान है लेकिन अभी तक भारत कि और से तीन दिनों में इस पर कोई जवाब नहीं आया है ।
आज वित्त मंत्री आयी तो लगा कि भारत चीन के बीच के आर्थिक रिश्ते को लेकर भारत सरकार ने कोई ठाेस निर्णय लिया है उसकी जानकारी देगी लेकिन बात प्रवासी मजदूरों कि करके निकल गयी ।कब तक मीडिया में सूत्र के हवाले से खबर चला कर दास को आंक्सीजन देते रहिएगा ।
इस तरह के गैर ज़रूरी प्रेस वार्ता के सहारे भारत सरकार क्यों चीन की घटना को लेकर ध्यान भटकाना चाह रही है।
पुलवामा आतंकी हमला था उस हमले में मारे गये ( शहीद कि उपाधि नहीं मिली थी) जवान के लिए केन्द्र और राज्य की सरकारे तिजौरी खोल दिया था, पीएम से लेकर सीएम और मंत्री तक आंसू बहाने एयर पोर्ट पर पहुँच गये थे यहाँ तो रक्षामंत्री भी नजर नहीं आ रहे है।
जब कि आज तो हमारे जवान युद्ध में शहीद हुए हैं पटनायक सरकार 25 लाख का घोषणा किया है बाकी का तो पता नही है ,शहीद के परिवार को कोई गोद लेने के लिए भी आगे नहीं आये हैं ये खामोशी क्यों है भाई। पाकिस्तान और मुसलमान हो तो ही देश भक्ति जगती है क्या ।
सरकार को मजबूती के साथ जवाब देना चाहिए विश्व बिरादरी के सामने चीन के कायराना हरकत को सामने लाना चाहिए ।
अभी चीन को लेकर विश्व बिरादरी में जो गुस्सा है उसका फायदा उठाते हुए चीन को कुटनीति के सहारे अलग थलग किया जा सकता था ।
लेकिन भारत सरकार इतने सुरक्षात्मक स्टेंड ले रहा है कि पूरी विश्व विरादरी चुप है ।
Santosh Singh
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें