शुक्रवार, 19 जून 2020

आज आदरणीय श्री राहुल गांधी जी के जन्मदिवस के मौके पर यह प्रस्तुति के माध्यम से उत्तर प्रदेश में हो रहे दलित उत्पीड़न की एक छोटी सी झलक देखने को मिलेगी।


हाल ही Lockdown में हुए उत्तरप्रदेश में दलित उत्पीड़न पर उत्तरप्रदेश दलित कांग्रेस की भूमिका :
साथियों हाल ही में हुए दलित उत्पीड़नों पर उत्तर प्रदेश दलित कांग्रेस की भूमिका अहम रही है। चाहे फतेहपुर हो जौनपुर हो अलीगढ़ हो सिकंदराबाद हो मथुरा हो अयोध्या हो या अन्य तमाम मामलों पर उत्तर प्रदेश दलित कांग्रेस ने घटनाओं पर संज्ञान लेने में कोई चूक नहीं कि हैं।
👉1. प्रशासनिक कार्यवाही - सभी मामलों में घटना अनुसार क्षेत्रीय थानाध्यक्ष से बात कर मामले को संज्ञान में लेना एवं उस पर कार्यवाही होने तक संपर्क में रहना जारी हैं।
👉2. पारिवारिक आश्वाशन : सभी परिवार के संपर्क में आकर परिवार के साथ हुई घटना पर दुख जाहिर घटना पर दुख जाहिर किया,परिवार को न्याय दिलाने का पूर्ण आश्वासन दिया गया यहां तक कि परिवार को प्रशासन द्वारा सरकारी आर्थिक मदद दिलाने का भी प्रयास लगातार जारी हैं।
👉3. सरकार से जवाब :राष्ट्र से लेकर प्रदेश के सभी पदाधिकारीयों एवं नेताओं ने अपने बयान जारी कर योगी सरकार से दलितों पर हो रहे अत्याचार पर जवाब भी मांगा हैं।
👉4. सोशल मीडिया: उत्तर प्रदेश दलित कांग्रेस के सोशल मीडिया के माध्यम से चाहे वह ट्यूटर हो या फेसबुक या फेसबुक दलितों पर हो रहे अत्याचारों को उजागर करने का कार्य किया ताकि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जा सके।
यह सभी प्रयास निरंतर जारी रहेंगे हर घटना पर हम सरकार से जवाब मांगेंगे एवं परिवार के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ा होने का कार्य करेंगे ताकि हमारे दलित समाज पर कोई अत्याचार ना हो सके। जरूरत पड़ी तो हम भूख हड़ताल करेंगे आंदोलन करेंगे सड़कों पर उतरेंगे योगी सरकार से हर अत्याचार का जवाब लिया जायेगा।
जय भीम जय भारत
Sandeep Singh II

कोई टिप्पणी नहीं: